SCIENCE X IMPORTANT QUESTION OF CLASS X CHEPTER 13 TO 20

VIGYAN
0




अ - १३ अपशिष्ट व इसका  प्रबंधन
अतिलघुरात्तम प्रश्न
प्र.१. अपशिष्ट किसे कहते है? कितने प्रकार के होते हैं।
उत्तर.किसी भी प्रक्रम के अन्त में बनने वाले अनुपयोगी पदार्थ अपशिष्ट ·हलाता है।
      अपघटनीय क्रियाओं के आधार पर अपशिष्ट दो प्रकार के  होता है-
      जैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट - वे अपशिष्ट पदार्थ जिनका  जैविको   के  द्वारा अपघटन हो जाता है जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट कहलाते हैं जैसे घरेलू जैविक  चकरा, कृषि अपशिष्ट व जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट जैसे रूई, पटिट्याँ, रक्त आदि।
      अजैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट - वे अपशिष्ट पदार्थ जिनका  जैविक  द्वारा अपघटन नहीं होता है अजैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट कहलाते हैं। जैसे- प्लास्टिक की  बोतलें, पॉलिथीन, काँच, सीरिंज,धातु के  टुकड़े आदि।
प्र.२. अपशिष्ट निस्तारण  के  प्रमुख स्त्रोत कोन कोनसे हैं? समझाइए।
उत्तर.  अपशिष्ट निस्तारण के  प्रमुख स्त्रोत निम्न है-
१.   घरेलू अपशिष्ट - घरों से नि·लने वाला ·चरा घरेलू अपशिष्ट ·हलाता है। जिसमें कागज, काँच, बोतल, डिब्बे, बेकार पड़े कपडे , रसोईघर में फल व सब्जियों का कचरा, अनुपयोगी खाद्य पदार्थ आदि आते हैं। पार्टियों के  समय घरेलू अपशिष्ट की मात्रा बढ़ जाती है।
२.   नगरपालिका  अपशिष्ट -नगरों में एकत्रित कूड़ा करकट एवं गंदगी नगरपालिका  अपशिष्ट की श्रेणी में आता है। एक  अनुमान के  अनुसार भारत के ४५ बड़े नगरों में कुल मिला कर प्रतिदिन लगभग ५० हजार टन नगरपालिका  अपशिष्ट निकलता है।
३.   औद्योगिक  अपशिष्ट - विभिन्न औद्योगि· इकाइयाँ ऊर्जा संयंत्र खनन प्रक्रियाएँ जो अपशिष्ट छोड़ते हैं। वे औद्योगिक  अपशिष्ट जाने जाते हैं। ये पर्यावरण प्रदूषण के  मुख्य स्त्रोत होते हैं। इनके  वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं मृदा प्रदूषण आदि प्रदूषण होते हैं।
४.   कृषि अपशिष्ट - कृषि में अधि· उत्पादन के  लिए अधिक  मात्रा में प्रयोग में लिए गए उर्वरक , कीटनाशी, शाकनाशी, कवक नाशी आदि रसायनों से पर्यावरणीय प्रदूषण होता है। अनुपयोगी भूसा, घास-फूस, पत्तियाँ आदि एकत्रित होने पर वर्षा जल से सडऩे वाले कृषि अपशिष्ट होते हैं और इनमें होने वाली जैविक  क्रियाओं से प्रदूषण होता है। 
५.   चिकित्सकीय अपशिष्ट - अस्पतालों से नि·ले अपशिष्ट जैसे काँच, प्लास्टिक की  बोतलें, ट्यूब, सीरिंज आदि अजैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट है इसके  अलाव जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट जैसे रक्त, मांस के  टुकड़े, संक्रमित उत्तक  व अंग अनेक  रोगों के  संक्रमण हेतु माध्यम प्रदान करते हैं।
प्र.३. प्लास्टिक के  अधिक उपयोग से क्या हानि है?
उत्तर.  प्लास्टिक के ज्यादा सम्पर्क  में रहने से खून में थेलेटस की  मात्रा बढ़ जाती है इससे गर्भवती महिलाओं में शिशु का  विकास रूक  जाता है। और प्रजनन अंगों को  नुकसान पहुँचता है।  प्लास्टिक केउत्पादों में प्रयोग में होना वाला बिस्फेनॉल रसायन शरीर में मधुमेह और लिवर एन्जाइम को  असंतुलित कर देता है।
प्र.४. अपशिष्ट प्रबन्धन किसे कहते हैं?
उत्तर.  विकास को उचित दिशा देकर अपशिष्ट रहित विकास की  कल्पना को  मूर्तरूप दिया जाना तथा जीवन और पर्यावरण के  अन्योन्य संबंध का  निर्धारण करना। अपशिष्ट प्रबंधन में ठोस, तरल, गैस या रेडियोधर्मी पदार्थ आदि को अलग-अलग तरीको  और विशेषज्ञता से प्रयोग में लाना अपशिष्ट प्रबंधन कहलाता है।
प्र.५. अपशिष्ट प्रबंधन के तरीकों से आप क्या समझते हैं। समझाइए।
उत्तर.  अलग-अलग क्षेत्रों में अपशिष्ट पदार्थ के  प्रकार और उपलब्धता के आधार पर अपशिष्ट प्रबंधन के  तरीके भिन्न-भिन्न हो स·ते हैं-
      भूमिभराव, पुनर्चक्रण , भस्मीकरण, रासायनिक क्रिया  आदि तरीको  से अपशिष्ट पदार्थों  का निस्तारण किया जाता है।
प्र.६.  पुनर्चक्रण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर.    

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)